Tuesday, August 25, 2026
HomeदेशCM सैनी ने कांग्रेस MP जयप्रकाश को किया आमंत्रित, बोले-14 अप्रैल को आएं,...

CM सैनी ने कांग्रेस MP जयप्रकाश को किया आमंत्रित, बोले-14 अप्रैल को आएं, फ्री में जहाज में बैठाकर भगवान श्रीराम के दर्शन कराएंगे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 14 अप्रैल को महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह हम सभी हरियाणावासियों के लिए गर्व का विषय है कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर हरियाणा को यह सौगात मिलने जा रही है।

मुख्यमंत्री शनिवार को हिसार में ड्रग फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0 का शुभारंभ करने उपरांत पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।

नायब सिंह सैनी ने हिसार के सांसद जयप्रकाश के द्वारा हिसार एयरपोर्ट के संबंध में की जा रही बयानबाजी को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि सासंद 14 अप्रैल को आएं, मैं उन्हें आमंत्रित करता हूं। उनका टिकट भी नहीं लगेगा। उनको फ्री में जहाज में बैठाकर भगवान श्रीराम के दर्शन कराएंगे। प्रदेश का एक-एक व्यक्ति प्रधानमंत्री के स्वागत में खड़ा होगा।

वक्फ़ संशोधन बिल के संदर्भ में पूछे गए एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में पूर्व की सरकारों के समय लंबे समय तक तुष्टिकरण की राजनीति होती रही, जिस कारण से देश को काफी नुकसान झेलना पड़ा। अब प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व्यवस्था परिवर्तन किया जा रहा है। जो गलतियां पूर्व की सरकारों ने की थी, उन गलतियों में सुधार किया जा रहा है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular