Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट मंत्रियों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक की। दिल्ली में आयुष्मान कार्ड वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने दिल्ली में 1139 आरोग्य मंदिर भी स्थापित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 1 लाख 69 हजार कार्ड बन चुके हैं, जिन्हें वितरित करना है। जनप्रतिनिधियों को आग्रह किया गया है कि वह इस वितरण में सहयोग प्रदान करे। यह वितरण जिलों के माध्यम से किया जाएगा। यह कदम सुनिश्चित करेगा कि कोई भी पात्र नागरिक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्रों में 14 से 15 जन आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे। एक हफ्ते के भीतर सभी उपयुक्त स्थानों की पहचान कर लिस्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही हर एक जिले में एक एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं और 9 क्रिटिकल केयर ब्लॉक भी बनेंगे। जनप्रतिनिधियाें को 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की सूची तैयार करने के लिए भी कहा गया है। बैठक में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, मनजिंकू सिंह सिरसा, रविंद्र इन्द्रराज सिंह, डॉ पंकज सिंह मौजूद थे।