Thursday, May 22, 2025
HomeदेशCM नायब सिंह सैनी बोले- पीने के पानी पर पंजाब के मुख्यमंत्री...

CM नायब सिंह सैनी बोले- पीने के पानी पर पंजाब के मुख्यमंत्री मान को अहंकार शोभा नहीं देता, कोर्ट के फैसले को स्वीकार करें

कुरुक्षेत्र:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान अहंकार में हैं। उन्हें पीने के पानी को लेकर इस प्रकार की राजनीति शोभा नहीं देती। इन महीनों में तो लोग जगह-जगह पानी पिलाते हैं। इतना ही नहीं हमारे गुरुओं ने भी पीने का पानी पिलाने का संदेश दिया है। इसके साथ ही पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट को फैसला को भी स्वीकार करना चाहिए। मेरा पंजाब के मुख्यमंत्री से आग्रह है कि वो राजनीति से ऊपर उठकर हमारे हिस्सा का पानी प्रदेश को दें।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को लाडवा के रामकुंडी धर्मशाला के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता को संबाोधित कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रदेश के विकास को लेकर चर्चाएं की गई, विकास के लिए प्रधानमंत्री ने मार्गदर्शन किया है। प्रदेश के कोने-कोने में विकास हो इसके लिए लिए नए-नए रास्ते खोले हैं। अमृत स्टेशन योजना के तहत कई रेलवे स्टेशनों का जीर्णोद्वार हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में जो कार्य करवाए, उनका सभी का पता है। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में बदलता भारत दिखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ असामाजिक तत्व देश व प्रदेश की जानकारी पाकिस्तान को भेजते हुए पाए गए हैं। उनकी जांच की जा रही है। इस मामले में सोशल मीडिया से जुड़े अन्य लोगों की भी बारीकी से जांच करवाई जा रही है। भारतवासी होकर देश में रहते हुए ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोकसभा क्षेत्रों, जिलों, उपमंडल स्तर और गांवोंं में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। पूरे देश एकजुट होकर इन तिरंगा यात्रियों में शामिल हो रहा है।

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी, सुभाष कलसाना, चेयरमैन धर्मवीर डागर, भाजपा प्रदेश सचिव राहुल राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र गोल्डी, जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर, नगर पालिका चेयरमैन साक्षी खुराना, उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा की ऐतिहासिक एवं विशाल तिरंगा यात्रा में की शिरकत

तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में मानवीयता, तकनीकी, दक्षता और तेज राजनीति का अदभुत संगम देखने को मिला है। इस ऑपरेशन सिंदूर यात्रा को युगों-युगों तक देश के वीर सैनिकों के सम्मान के रूप में याद रखा जाएगा। इन सैनिकों के शौर्य,साहस को नमन करने के लिए ही देश ही नहीं पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। इन तिरंगा यात्राओं में प्रदेश के करोड़ों लोगों के जोश और जज्बा देखने को मिला है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को लाडवा नए बस स्टैंड पर आयोजित ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा में प्रदेशवासियों को सम्बोधित कर रहे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में नए बस स्टैंड से एक ऐतिहासिक और यादगार तिरंगा यात्रा आगे बढ़ी। यह तिरंगा यात्रा श्री राम कुंडी चौक, मेन बाजार,संगम मार्केट, हिनोरी चौक, डा. बीआर अंबेडकर चौक से होती हुई श्री रामकुंडी एवं धर्मशाला पर सम्पन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा के जोश और जज्बे को लाडवा की हर गली और मोड पर देखा गया। इस यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया और लोगों ने देश के वीर जवानों के सम्मान में जयकारे लगाए। इन जयकारों की आवाज लाडवा शहर के हर कोने में सुनाई दी गई। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री सैनी ने तिरंगा यात्रा के मार्ग पर शहीद मदन लाल ढींगडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रामकुंडी धर्मशाला के सभागार में पहलगाम के बलिदानियों को पुष्पर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular