Saturday, August 15, 2026
HomeदेशCM नायब सिंह सैनी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत संत...

CM नायब सिंह सैनी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत संत कबीर कुटीर में लगाया तिरंगा; आम जनता से भी की अपील

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को संत कबीर कुटीर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है, जो हमें राष्ट्र की अखंडता, बलिदान और गौरवपूर्ण इतिहास की याद दिलाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया हर घर तिरंगा अभियान देश के हर नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना जागृत करने का एक अनूठा प्रयास है।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान न केवल देशभक्ति की भावना को जागृत करता है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को भी सुदृढ़ करता है। तिरंगे का सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है। यह न केवल हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है, बल्कि हमारे देश की प्रगति, संस्कृति और गौरव का प्रतिनिधित्व भी करता है।

मुख्यमंत्री ने आम जनता से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के पखवाड़े में प्रत्येक नागरिक अपने घर, प्रतिष्ठान, कार्यालय पर तिरंगा लगाकर इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और राष्ट्रीय एकता के इस पर्व को सफल बनाएं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular