Tuesday, September 30, 2025
Homeदिल्लीCM नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की...

CM नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, कई अहम विषयों पर हुई चर्चा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच कई अहम विषयों पर चर्चा हुई।

शपथ ग्रहण के पश्चात पदभार ग्रहण करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान से विभिन्न राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा की और विचार विमर्श किया।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय मंत्री को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को पटका पहनाकर स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि शपथ ग्रहण के पश्चात अपना पदभार ग्रहण करने के उपरांत  नायब सिंह सैनी का नई दिल्ली में पहला दौरा है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री को नई दिल्ली के हरियाणा भवन में प्रदेश की जनता बधाइयां व शुभकामनाएं देने के लिए लगातार आ रही है।

केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की मुलाकात

इसी कड़ी में केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल हरियाणा भवन, नई दिल्ली में पहुंचे और उन्होंने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच देश-प्रदेश की तरक्की और आम जनमानस के उत्थान के प्रति विकासात्मक विषयों पर विचार विमर्श हुआ ताकि देश और प्रदेश की विकास की गति को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

RELATED NEWS

Most Popular