Wednesday, April 1, 2026
Homeदिल्लीCM नायब सिंह सैनी ने गुरु पर्व पर गुरुद्वारा बंगला साहिब में...

CM नायब सिंह सैनी ने गुरु पर्व पर गुरुद्वारा बंगला साहिब में नवाया शीश और की अरदास

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन दर्शन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए हुए सत्य, करुणा, समानता और सेवा के मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति और सौहार्द स्थापित किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेश हम सभी का पथ प्रशस्त करते रहेंगे और उनके आदर्शों को हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

RELATED NEWS

Most Popular