Saturday, February 14, 2026
HomeदेशCM नायब सिंह सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी ‘द साबरमती...

CM नायब सिंह सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट‘ फिल्म

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कुरुक्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दॉ डिवाईन सिटी में स्थित मॉल में ‘द साबरमती रिपोर्ट‘ फिल्म को देखा। इस मौके पर उनके साथ पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिला अध्यक्ष सुशील राणा भी साथ थे।

उन्होंने कहा कि यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को गोधरा (गुजरात) में हुए साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की घटना पर आधारित है। इसमें घटना की महत्वपूर्ण सच्चाई को दिखाया गया। फिल्म निर्माता ने इस मुद्दे को बहुत ही संवेदनशीलता और गरिमा के साथ संभाला और यह मुद्दा हम सभी के लिए आत्ममंथन करने का है कि किस तरह से कुछ लोगों ने स्वार्थ के लिए राजनीति की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से 59 निर्दाेष पीडि़तों को भी अपनी बात कहने का मौका मिला है। यह फिल्म वास्तव में उन 59 निर्दोष पुरूष, महिलाओं व बच्चों के प्रति एक सच्ची  श्रद्धांजलि है। फिल्म के निर्माता ने फिल्म के माध्यम से इस घटनाक्रम की सच्चाई को देश के सामने उजागर किया, जिस घटना से पूरा देश अनभिज्ञ था।

CM नायब सिंह सैनी ने किया स्वच्छता महाअभियान का शुभारम्भ, बोले- पूरी दुनिया में कुरुक्षेत्र की पहचान बने

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में द साबरमती रिपोर्ट को हरियाणा में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। इस मौके पर पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा के प्रदेश सचिव राहुल राणा, वरिष्ठï भाजपा नेता सुभाष कलसाना, प्रदीप झांब, राम मेहर शास्त्री सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने पंचकूला के सार्थक स्कूल का किया औचक निरीक्षण

RELATED NEWS

Most Popular