Rohtak News : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. तरन्नुम खान ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरजा कुलवंत कलसन के मार्गदर्शन में बाल भवन व लखीराम अनाथालय का औचक निरीक्षण किया। डॉ. तरन्नुम खान ने यहां रह रहे बच्चों से मुलाकात की और उनको मिलने वाली सुविधाओं बारे जानकारी दी।
डॉ. तरन्नुम खान ने कहा कि अगर उन्हें किसी भी तरह की कोई कानूनी सहायता की जरूरत है तो उसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। प्राधिकरण कार्यालय उनकी हर संभव तरीकों से मदद करेगा।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश अनुसार आगामी 13 दिसंबर 2025 को स्थानीय न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में नागरिक अपने लंबित मुकदमों को रखकर जल्द व सुलभ न्याय प्राप्त कर सकते है।

