Thursday, February 19, 2026
HomeहरियाणारोहतकRohtak News : सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने अर्पण संस्थान का किया...

Rohtak News : सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने अर्पण संस्थान का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से किया संवाद

Rohtak News : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने स्थानीय अर्पण संस्थान का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित बच्चों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आमजन तक न्याय को सरल एवं सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

सचिव डॉ. तरन्नुम खान ने बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही नि:शुल्क विधिक सहायता, परामर्श, मध्यस्थता एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को प्राधिकरण द्वारा नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।

उन्होंने कहा कि 14 मार्च 2026 को स्थानीय न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आपसी समझौते के आधार पर लंबित मामलों का शीघ्र एवं सुलभ समाधान किया जाएगा।

उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने लंबित मुकदमों को अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में प्रस्तुत कर सुलभ, त्वरित एवं किफायती न्याय का लाभ उठाएं।

RELATED NEWS

Most Popular