Friday, August 14, 2026
Homeव्यापारचीन के AI मॉडल से एनवीडिया के शेयर में गिरावट, ट्रम्प ने...

चीन के AI मॉडल से एनवीडिया के शेयर में गिरावट, ट्रम्प ने दी चेतावनी

चीन के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल डीपसीक की एंट्री ने अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया के शेयरों को जोरदार झटका दिया है। सोमवार को एनवीडिया के शेयर में 17% की गिरावट आई, जिसके बाद यह 118.42 डॉलर पर बंद हुए। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 593 बिलियन डॉलर (करीब 51.31 लाख करोड़ रुपए) गिरकर 2.90 ट्रिलियन डॉलर (करीब 251 लाख करोड़ रुपए) रह गया। इस गिरावट का असर अमेरिकी शेयर इंडेक्स नास्डैक पर भी पड़ा, जहां 3.07% की गिरावट रही।

एनवीडिया के शेयर गिरने से कंपनी के CEO जेनसेन हुआंग को भी भारी नुकसान हुआ। एक दिन में उनकी संपत्ति 20.8 बिलियन डॉलर (1.79 लाख करोड़ रुपए) घट गई, और वह रियल टाइम अरबपतियों की सूची में 10वें से 17वें स्थान पर आ गए।

इस घटनाक्रम के बाद, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी कंपनियों से चीन के एडवांस AI मॉडल से सावधान रहने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि डीपसीक AI उद्योग के लिए एक चेतावनी है, और इसे लेकर पूरी फोकस के साथ काम करना होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि इस घटना से सिलिकॉन वैली को कम कीमत में इनोवेशन करने का अवसर मिलेगा, जिससे यह पॉजिटिव बदलाव ला सकता है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular