Thursday, July 17, 2025
Homeदेशविद्यालयों में प्रार्थना सभा में बच्चे पढ़ेंगे गीता के श्लोक, हरियाणा बोर्ड...

विद्यालयों में प्रार्थना सभा में बच्चे पढ़ेंगे गीता के श्लोक, हरियाणा बोर्ड ने जारी किया पत्र

Bhiwani News: हरियाणा के विद्यालयों में अब प्रार्थना सभा में गीता के श्लोक पढ़े जाएंगे। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन कुमार ने प्रदेश के सभी विद्यालय मुखियाओं को इस संदर्भ में पत्र लिखा है।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गीता के श्लोक अति-आवश्यक हैं। इसका शुभांरभ हरियाणा विधालय शिक्षा बोर्ड परिसर में स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल से हुई। विद्यालय में सभी छात्र/छात्राओं ने प्रार्थना सभा में गीता के श्लोक पढ़े। इस दौरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने ऑनलाइन माध्यम से छात्र/छात्राओं को अपने आशीर्वचन दिए। स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी काफी समय से गीता के प्रचार-प्रसार में लगे हुए है ताकि छात्र/छात्राओं में सार्थक गुण विद्यमान हो सकें ।

उन्होंने आगे बताया कि गुरुवार सुबह सवेरे श्री कृष्ण कृपा समिति के स्वास्थ्य प्रकल्प के जिला अध्यक्ष डॉ. विनोद अंचल की उपस्थिति में सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल में प्रार्थना सभा में छात्र/छात्राओं ने गीता के श्लोक पढ़े। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन गीता पाठ करने से तन और मन दोनों स्वच्छ रहते है। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक छात्र/छात्रा को गीता पाठ करने की सलाह दी। उन्होंने आगे बताया कि श्री कृष्ण कृपा समिति द्वारा प्रदेश के विद्यालयों में गीता पाठ करवाए जाने को लेकर कार्य किया जा रहा है।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया की गीता का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सभी विद्यालय मुखियाओं से आग्रह किया है कि वे प्रतिदिन प्रार्थना सभा में गीता पाठ करवाएं, ताकि छात्र/छात्राओं में आध्यात्मिक गुणों का विकास हो।

इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि गीता जीवन का सार है। उन्होंने कहा कि गीता मनीषी स्वामी  ज्ञानानंद महाराज  द्वारा देश भर में गीता को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है जोकि जीवन में काफी सार्थक साबित होगा।

इस अवसर पर कृष्ण कृपा समिति के जिला अध्यक्ष नरेश आहूजा, सदस्य विनोद छाबड़ा, आत्म प्रकाश टुटेजा, चन्द्र प्रकाश, बृजेश जावला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular