Sunday, February 1, 2026
Homeहरियाणारोहतकमुख्यमंत्री शहरी आवास योजना : फ्लैट बुकिंग की प्रक्रिया प्रारंभ, रोहतक जिले...

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना : फ्लैट बुकिंग की प्रक्रिया प्रारंभ, रोहतक जिले में लाभार्थियों को चिन्हित किया

रोहतक : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के लिए फ्लैट बुकिंग की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। योजना के तहत जिले में लगभग 231 पात्र लाभार्थियों को चिन्हित किया गया है।
उन्होंने बताया कि नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित फ्लैटों के आवंटन की नीति 23 अक्तूबर 2025 के अंतर्गत मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत फ्लैट बुकिंग की प्रक्रिया 29 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।
सचिन गुप्ता ने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र आवेदकों की सूची एवं उपलब्ध फ्लैटों का विवरण हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की वेबसाइट https://hfa.haryana.gov.in पर उपलब्ध है। पात्र लाभार्थी उक्त वेबसाइट पर जाकर 10 हजार रुपये की राशि जमा कर अपना फ्लैट बुक कर सकते हैं। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी दूरभाष संख्या 0172-2585852 पर संपर्क कर सकते हैं।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि यदि किसी पात्र लाभार्थी को योजना के अंतर्गत किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वह जिला विकास भवन, रोहतक स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर संपर्क कर सकता है। जिला प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय रहते फ्लैट बुकिंग प्रक्रिया पूर्ण करें।
RELATED NEWS

Most Popular