Sunday, August 9, 2026
Homeहरियाणामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले- चकबंदी की समस्या केवल एक जिले तक...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले- चकबंदी की समस्या केवल एक जिले तक सीमित नहीं, शीघ्र होगा समाधान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में यमुनानगर से लेकर पलवल क्षेत्र तक चकबंदी की प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप चकबंदी की समस्या का शीघ्र समाधान हो जाएगा।

मुख्यमंत्री हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पानीपत जिले में चकबंदी की समस्या से जुड़े एक प्रश्न पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यमुना नदी के साथ लगते प्रदेश के गांव में भूमि की चकबंदी की समस्या केवल एक जिले तक सीमित नहीं है। यह समस्या यमुनानगर से शुरू होकर पलवल तक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पानीपत के साथ-साथ यमुना नदी किनारे बसे अनेक गांवों में भी यह समस्या है।

मुख्यमंत्री ने सदन में आश्वासन दिया कि पूरे प्रदेश में चकबंदी की इस प्रक्रिया का सरलीकरण करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं और शीघ्र ही इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular