Tuesday, May 7, 2024
Homeदेशकेंद्र सरकार ने खालिस्तानियों की लिस्ट बनाने का निर्देश दिया

केंद्र सरकार ने खालिस्तानियों की लिस्ट बनाने का निर्देश दिया

- Advertisment -
- Advertisment -

भारत की सरकार ने खालिस्तानियों के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में सभी खालिस्तानियों की लिस्ट बनाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है। साथ ही साथ भारत सरकार ने ओसीआई कार्ड रद्द करने और भारत में उनकी एंट्री पर बैन लगाने के निर्देश दिए हैं।

मोदी सरकार ने ये भी कहा है कि भारत में खालिस्तानी आतंकियों की प्रॉपर्टी और उनके शुभचिंतकों की संपत्तियों और बैंक खातों की भी पहचान करें। उनको जल्द से जल्द जब्त करने के लिए कहा गया है।

सरकार ने खालिस्तानियों के खिलाफ बड़ा कदम है क्योंकि बहुत सारे खालिस्तानी सर्मथक विदेश में बैठकर अपना एजेंडा चलाते हैं और भारत में निवेश कर संपत्ति बना रहे हैं। इनके पास OCI कार्ड भी है जिसके जरिए इनके भारत में आने-जाने पर रोक भी नहीं है।

ये भी पढ़ें- केंद्र सरकार ने खालिस्तानियों की लिस्ट बनाने का निर्देश दिया

गौरतलब है कि भारत सरकार ने हाल ही में कनाडा के नागरिकों के लिए भारत में प्रवेश करने के लिए वीजा सर्विस को बंद कर दिया है। ऐसे में इन खालिस्तानी आतंकियों के OCI भी रद्द हो जाते हैं तो वो भारत नहीं आ सकते जो वीजा सर्विस सस्पेंड होने पर भी इन पर लागू नहीं होती थी। इन लोगों का अब भारत आना मुश्किल हो जायेगा।

एनआईए ने खालिस्तानियों की लिस्ट जारी की

1.परमजीत सिंह पम्मा- ब्रिटेन
2.वाधवा सिंह बब्बर- पाकिस्तान
3.कुलवंत सिंह मुठड़ा- ब्रिटेन
4.जेएस धालीवाल- अमेरिका
5.सुखपाल सिंह- ब्रिटेन
6.हरप्रीत सिंह उर्फ राना सिंह- अमेरिका
7.सरबजीत सिंह बेनूर- ब्रिटेन
8.कुलवंत सिंह उर्फ कांता- ब्रिटेन
9.हारजप सिंह उर्फ जप्पी सिंह- अमेरिका
10.रणजीत सिंह नीता- पाकिस्तान
11.गुरमीत सिंह उर्फ बग्गा बाबा- कनाडा
12.गुरप्रीत सिंह उर्फ बागी- ब्रिटेन
13.जसमीत सिंह हकीमजादा- दुबई
14.गुरजंत सिंह ढिल्लन- ऑस्ट्रेलिया
15.लखबीर सिंह रोड़े- कनाडा
16.अमरदीप सिंह पूरेवाल- अमेरिका
17.जतिंदर सिंह ग्रेवाल- कनाडा
18.दुपिंदर जीत- ब्रिटेन
19.एस. हिम्मत सिंह- अमरीका

बता दें कि कनाडा में छिपे खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ NIA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर और चंडीगढ़ में उसकी संपत्तियों को जब्त कर लिया है। सरकार का संदेश साफ है जो खालिस्तान की बात करेगा उसका अंजाम बहुत बुरा होगा।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular