Monday, July 8, 2024
HomeहरियाणारोहतकCBSE की पूरक परीक्षाएं 15 जुलाई से, शेड्यूल जारी

CBSE की पूरक परीक्षाएं 15 जुलाई से, शेड्यूल जारी

- Advertisment -
- Advertisment -

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की पूरक परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होंगी जो 22 जुलाई 2024 तक चलेंगी।परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। रीडिंग के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई से 22 जुलाई 2024 तक जबकि सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा केवल एक ही दिन यानी 15 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएंगी।

परिणाम जुलाई के अंतिम सप्ताह अथवा अगस्त में जारी हो सकता है। इस साल करीब 2 लाख से अधिक बच्चे सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री 2024 परीक्षा में भाग लेंगे। वहीं सीबीएसई बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजेक्ट परीक्षा आयोजित करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। विस्तृत जानकारी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular