Wednesday, September 16, 2026
Homeदिल्लीCBI ने चलाया ऑपरेशन चक्र : डिजिटल अरेस्ट गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई...

CBI ने चलाया ऑपरेशन चक्र : डिजिटल अरेस्ट गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, कई स्थानों पर छापेमारी

Delhi News : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोहों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 स्थानों पर छापेमारी के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने इसे ऑपरेशन चक्र 5 करार देते हुए बताया कि सीबीआई ने राजस्थान सरकार के अनुरोध पर दर्ज डिजिटल अरेस्ट के मामले के संबंध में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और मुंबई में छापेमारी कर दोनों जगहों से दो-दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों ने 42 किस्तों में कुल 7.67 करोड़ रुपयों की उगाही की।

अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधियों ने खुद को विभिन्न एजेंसियों का अधिकारी बताकर पीड़ित को तीन महीने से अधिक समय तक डिजिटल अरेस्ट में रखा।

प्रवक्ता ने बताया,  सीबीआई ने हाल के महीनों में डिजिटल अरेस्ट के कई मामले दर्ज किए हैं। एजेंसी ने राजस्थान मामले को अपने हाथ मेंलेने के बाद व्यापक डेटा विश्लेषण और प्रोफाइलिंग से जुड़ी गहन जांच की।

जांच के दौरान प्राप्त सुरागों के आधार पर, सीबीआई ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद व संभल, पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर, मुंबई और जयपुर में 12 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप इस बेहद संगठित अपराध गिरोह में शामिल चार व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular