Sunday, March 23, 2025
Homeदेशकुरुक्षेत्र में ब्राह्मणों पर गोली चलाने का मामला : श्री ब्राह्मण एवं...

कुरुक्षेत्र में ब्राह्मणों पर गोली चलाने का मामला : श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्वार सभा ने की कड़ी निंदा; आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

कुरुक्षेत्र : श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोंद्वार सभा ने कुरुक्षेत्र में यज्ञ संपन्न कराने के लिए देश भर के अनेक प्रदेशों से आमंत्रित किए गए ब्राह्मणों को गोली मारने और उन पर लाठियां भांजने की कड़ी निंदा की है।

सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा तथा प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने कहा कि इस घटना के आरोपियों को पुलिस को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए तथा यज्ञ के आयोजकों को इस घटना के लिए पूरे ब्राह्मण समाज से माफी मांगनी चाहिए उन्होंने कहा कि स्वामी हरि ओम ने कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में नौ दिवसीय 1008 महायज्ञ आयोजित किया हुआ है इस महायज्ञ को संपन्न करवाने के लिए देशभर से हजारों ब्राह्मणों को बुलाया गया है।

आज जब कुछ ब्राह्मणों ने घटिया भोजन परोसने पर विरोध जताया तो स्वामी हरिओम के बाउंसरों ने उन पर गोलियां चलाई और लाठियां से पीट-पीट कर जख्मी कर दिया।

सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी ही कम है। धर्म के काम में हिंसा होना शोभा नहीं देता। यदि ब्राह्मणों ने घटिया खाना परोसने की बात कही थी तो इसे मिल बैठ कर सुलझाना चाहिए था। ब्राह्मणों को लाठियों से पीटना और गोली मारना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

घटना के लिए आयोजक पूरी तरह दोषी है और आयोजकों को ब्राह्मण समाज से माफी मांगनी चाहिए। कानून को अपना काम करते हुए दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि ब्राह्मण समाज को न्याय नहीं मिला तो ब्राह्मण संगठन इकट्ठे होकर आगामी रणनीति बनाएंगे। सभा ने अन्य ब्राह्मण संगठनों से भी मामले में आगे आकर पीड़ित ब्राह्मणों की सहायता करने की अपील की है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular