Thursday, August 13, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में 4 अवैध कॉलोनियों में चला बुलडोजर : गांव भालौठ, बोहर...

रोहतक में 4 अवैध कॉलोनियों में चला बुलडोजर : गांव भालौठ, बोहर व पाड़ा मोहल्ला में निर्माण को किया ध्वस्त

रोहतक  : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा रोहतक के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों/कालोनियों को गिराने का निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत जिला के गांव भालौठ, बोहर एवं पाड़ा मोहल्ला में लगभग 6.5 एकड़ में विकसित की जा रही चार अवैध कॉलोनियों को तोड़ा गया। अभियान के दौरान 10 डीपीसी, कच्चा व पक्का रोड़ नेटवर्क, तीन चार दीवारी व सीवरेज सिस्टम को ध्वस्त किया गया। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला में अवैध निर्माण अथवा अवैध कॉलोनियों को नहीं पनपने दिया जाएगा। इस तोड़-फोड़ अभियान में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तोड़ फोड़ अमले के साथ मौजूद रहा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की कमाई को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला प्रशासन द्वारा नियमित अंतराल पर अवैध निर्माण/कॉलोनी को गिराने का अभियान चलाया जाता है।

जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योकि इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जायेगी। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले स्थानीय सैक्टर-1 स्थित उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते हंै।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular