Monday, May 12, 2025
Homeदिल्लीBuddha Purnima 2025: राष्ट्रपति और पीएम नरेंद्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की...

Buddha Purnima 2025: राष्ट्रपति और पीएम नरेंद्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं

Buddha Purnima 2025: बुद्ध पूर्णिमा का पर्व देशभर में आज बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X संदेश देते हुए लिखा- ‘बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों और दुनिया भर में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। करुणा के अवतार भगवान बुद्ध की ओर से दिया गया अहिंसा, प्रेम और दया का अमर संदेश मानव जाति के कल्याण का मूल मंत्र है। उनके आदर्श समानता, सद्भाव और सामाजिक न्याय के शाश्वत मूल्यों में हमारी आस्था को मजबूत करते हैं। उनकी शिक्षाएं हमें नैतिकता पर आधारित जीवन जीने के लिए प्रेरित करती हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और एक शांतिपूर्ण, सामंजस्यपूर्ण और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए संदेश में कहा;”सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की ढेरों शुभकामनाएं। सत्य, समानता और सद्भाव के सिद्धांत पर आधारित भगवान बुद्ध के संदेश मानवता के पथ-प्रदर्शक रहे हैं। त्याग और तप को समर्पित उनका जीवन विश्व समुदाय को सदैव करुणा और शांति के लिए प्रेरित करता रहेगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular