Saturday, March 21, 2026
HomeहरियाणारोहतकPGIMS रोहतक के बीएससी ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी छात्रों ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल...

PGIMS रोहतक के बीएससी ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी छात्रों ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

रोहतक : पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रोहतक के बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी (ऑपरेशन थिएटर) के छात्रों ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शत-प्रतिशत प्लेसमेंट प्राप्त किया है। सभी छात्रों का चयन ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च चंडीगढ़ जैसे शीर्ष संस्थानों में हुआ है।

इस उल्लेखनीय सफलता के बाद छात्रों के एक समूह ने वरिष्ठ आचार्य निश्चेतन विभाग डॉ. सुशीला तक्षक से भेंट कर उनके निरंतर मार्गदर्शन और समर्थन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। छात्रों ने बताया कि डॉ. सुशीला तक्षक के प्रोत्साहन और मार्गदर्शन ने प्रत्येक छात्र को अपने करियर में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

इसके अलावा, छात्रों ने पीजीआईएमएस रोहतक के निदेशक एवं निश्चेतन विभागाध्यक्ष डॉ. एसके सिंघल से मुलाकात की और इस उपलब्धि के लिए आभार व्यक्त किया। छात्रों ने कहा कि यह सफलता संस्थान के प्रशासन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के आशीर्वाद से संभव हो पाई है।

डॉ. एसके सिंघल ने सभी पूर्व छात्रों को इस उपलब्धि पर बहुत बधाई दी और आगे भी इसी तरह जीवन में तरक्की करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल पीजीआईएमएस रोहतक की शिक्षा की गुणवत्ता, संसाधन और उचित वातावरण को दर्शाती है, बल्कि आने वाले छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। डॉ सिंघल ने कहा कि वे चाहते हैं कि संस्थान के सभी छात्र इसी प्रकार संस्थान का नाम रोशन करें।
ओटी मास्टर सत्यवान ने बताया कि इस उपलब्धि पर पीजीआईएमएस रोहतक के शिक्षक और कर्मचारी गर्व महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर संदीप, सुजल साकेत दीक्षा, मीनाक्षी और कैलाश भी उपस्थित रहे।

RELATED NEWS

Most Popular