Friday, October 18, 2024
Homeदेशबिहार में उद्घाटन से पहले नदी में समाया पुल, घटना का Video...

बिहार में उद्घाटन से पहले नदी में समाया पुल, घटना का Video सोशल मीडिया पर वायरल

बिहार में उद्घाटन से पहले ही एक पुल ध्वस्त होकर नदी में समा गया। पुल अररिया के पड़किया घाट पर बना हुआ था। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

सिकटी प्रखंड स्थित बकरा नदी पर 12 करोड़ की लागत से पड़रिया पुल का निर्माण किया गया था। मंगलवार को पुल के 3 पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया। इसका उद्घाटन नहीं हुआ था। वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद पुल बनाने में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है।

वहीं पुल ढहने से घटना पर सिकटी विधायक विजय कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लापरवाही के कारण ये पुल ढहा है। उन्हाेंने प्रशासन से इसकी जांच कराने की मांग की है।

बता दें इससे पहले भी बिहार के सुल्तानगंज में गंगा नदी पर बन रहा पुल गिर गया था। उसके बाद इस साल मार्च में सुपौल में कोसी नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिर गया था, इसमें एक मजूदूर की मौत हो गई थी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular