Thursday, August 6, 2026
Homeदेशहरियाणा बोर्ड ने जारी की डेटशीट: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं...

हरियाणा बोर्ड ने जारी की डेटशीट: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सेकेण्डरी, सीनियर सैकेण्डरी और डी०एल०एड० की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी।

बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर एवं सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि सेकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक / मुक्त विद्यालय) एवं डी०एल०एड० (रि-अपीयर) की परीक्षाएं 25 फरवरी, 2026 से संचालित होंगी।

परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक नियमित/ मुक्त विद्यालय/ रि-अपीयर/सी.टी.पी./E.I.O.P./ अंक सुधार व अतिरिक्त विषय) की परीक्षाएं 26 फरवरी से आरम्भ होकर 20 मार्च, 2026 तक संचालित होगी।

सीनियर सेकेण्डरी (शैक्षिक नियमित/मुक्त विद्यालय/ सी.टी.पी./कम्पार्टमैंट/रि-अपीयर/अंक सुधार व अतिरिक्त विषय) की परीक्षाएं 25 फरवरी से आरम्भ होकर 01 अप्रैल, 2026 तक संचालित करवाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त डी०एल०एड० (रि-अपीयर) की परीक्षाएं भी 25 फरवरी से आरम्भ होकर 20 मार्च, 2026 तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं एक ही सत्र में दोपहर 12.30 बजे से सायं 03.30 बजे तक संचालित होंगी।

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर विजिट करें।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के दृष्टिगत कड़ी मेहनत व लगन से तैयारी करते हुए तनाव मुक्त परीक्षा दें।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular