Monday, February 23, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में लापता युवक का मिला शव: गले पर मिले चाकू...

रोहतक में लापता युवक का मिला शव: गले पर मिले चाकू के निशान, पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

Rohtak News : रोहतक जिले बहुअकबरपुर थाना क्षेत्र में लापता युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। उसका शव सोमवार सुबह गांव मदीना से अजायब रोड पर खेतों में बनी पानी की लेट में पड़ा मिला।   मृतक की पहचान विकास (24 साल) पुत्र सुरेश निवासी गांव सिंहपुरा कलां थाना बहुअकबरपुर के रूप में हुई है। मृतक के गले पर चाकू के निशान पाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

परिजनों के प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास 21 फरवरी को अपने एक साथी के साथ कार से गांव मदीना के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर पिता सुरेश ने रविवार को थाना बहुअकबरपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

वहीं सोमवार सुबह किसानों ने खेतों में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त विकास के रूप में की। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक की चाकूओं से गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

RELATED NEWS

Most Popular