Monday, September 23, 2024
Homeदेशकल आसमान में दिखेगा ब्लू मून, देखना ना भूलें वरना 3 साल...

कल आसमान में दिखेगा ब्लू मून, देखना ना भूलें वरना 3 साल करना होगा इंतजार

Blue Moon: चंद्रयान-3 की बड़ी सफलता के बाद 30 अगस्त यानि की कल एक बड़ी खगोलीय घटना होने वाली है। इस खगोलीय घटना को ब्लू मून (Blue Moon) का नाम दिया गया है। आसमान में  सबसे चमकीला चांद कल देखने को मिलेगा। भारत में शाम 8 बजकर 37 मिनट पर यह सबसे चमकीला दिखेगा।

बता दें कि अगस्त 2023 ऐसा महीना है, जब दो बार पूर्णिमा है। इससे पहले 1 अगस्त को पूर्णिमा थी इसके बाद अब 30 अगस्त को पूर्णिमा होने वाली है। ऐसा बहुत कम होता है, जब एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा हो। पूर्णिमा का मतलब खिला हुआ चांद। वैज्ञानिकों ने 1 अगस्त की पूर्णिमा को सुपर मून कहा और 30 अगस्त की पूर्णिमा को ब्लू मून के नाम से जाना जायेगा। इसके बाद अब अगला ब्लू मून 2026 में होगा।

क्या होता है ब्लू मून (Blue Moon)

ब्लू मून ऐसी खगोलीय घटना होती है जो 2 या 3 साल में एक बार होती है। जब एक महीने में दो फुल मून निकलते हैं तो दूसरे वाले फुल मून को ब्लू मून कहा जाता है। यह साइज में तो थोड़ा बड़ा होता ही है, साथ में इसका कलर भी थोड़ा सा अलग होता है। यदि किसी साल के दो या दो से अधिक महीने में दो पूर्णिमा हों तो उस साल को मून ईयर कहते हैं। ऐसी घटना साल 2018 में देखने को मिली थी।

ब्लू मून का मतलब ऐसा नहीं है कि आपको ब्लू कलर का चांद देखने को मिलेगा लेकिन कभी-कभी वायुमंडलीय घटनाओं के कारण चांद का रंग नीला दिख सकता है। हालांकि, हर ब्लू मून नीला नजर आए ऐसा जरूरी नहीं है।

आप कहां देख पायेंगे ब्लू मून 

सूरज के अस्त होने के तुरंत बाद ब्लू मून देखने की सलाह दी जाती है। उस वक्त चांद देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। इस बार जिस वक्त ब्लू मून निकलेगा उस वक्त भारत में दिन होगा. यह अमेरिका में दिखेगा इसलिए भारतीय फोन पर ब्लू मून का दीदार कर सकते हैं। 30 अगस्त की रात को 8 बजकर 37 मिनट (EDT) पर ब्लू मून सबसे ज्यादा चमकदार होगा। यह नजारा बहुत दिलचस्प होगा क्योंकि इसके बाद तीन साल बाद 2026 में ब्लू मून देखा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें- 700 सालों के बाद रक्षाबंधन पर बन रहा है ऐसा संयोग

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular