Thursday, August 13, 2026
HomeहरियाणाBJP प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली बोले- भाजपा सभी नगर निगमों के मेयर और...

BJP प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली बोले- भाजपा सभी नगर निगमों के मेयर और पार्षदों के चुनाव सिंबल पर लड़ेगी

चंडीगढ़ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस दिल्ली की तरह जीरो पर ही आउट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का हरियाणा में कोई वजूद नहीं है। भाजपा कार्यालय कर्ण कमल करनाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में भाजपा के पक्ष में माहौल है और जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा नगर निकाय चुनाव के लिए तैयार है और शीघ्र ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी नगर निगमों के मेयर और पार्षदों के चुनाव सिंबल पर लड़ेगी। नगरपरिषद के वार्ड और चेयरमैन के चुनाव भी सिंबल पर लड़ा जाएगा। बड़ौली ने कहा कि कुछ नगरपालिकाओं के चुनाव सिंबल पर लड़ा जाए या नहीं इसकी जिम्मेदारी हमने लोकल लीडरशिप को ही दी है, हालांकि कुछ नगरपालिकाओं के चेयरमैन के चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी।

एक सवाल पर बोलते हुए बड़ौली ने कहा कि चुनाव कोई भी हो भाजपा सदैव तैयार रहती है। भाजपा जमीन से जुड़ी हुई पार्टी है और सेवा भाव से देश और प्रदेश में काम करती है। सेवा ही संगठन के मूलमंत्र पर हमारे कार्यकर्ता लगातार जन सेवा के कार्यों में जुटे हैं। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव में कमल का फूल ही भाजपा का उम्मीदवार है और हमारे कार्यकर्ता कमल के फूल को जिताने के लिए ही कार्य करते हैं। बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही लोगों को गुमराह करती आई है। चुनाव आयोग ने जो व्यवस्था की है उसी के हिसाब से जनता वोट करेगी।

इस मौके पर जिला कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, निवर्तमान मेयर रेणु बाला गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण गर्ग, हरियाणा के पूर्व उद्योग मंत्री शशि पाल मैहता, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष ईलम सिंह, जिला महामंत्री सुनील गोयल, जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, कर्ण मंडल अध्यक्ष नवीन बत्रा, शहरी मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी, रामनगर मंडल अध्यक्ष मोहित सचदेवा, अर्बन मंडल अध्यक्ष गौरव खुराना सहित अन्य कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular