Haryana Nikay Chunav : 2 मार्च को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रोहतक के नगर निगम के वार्डों के लिए पार्षद पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
इससे पहले भाजपा ने शुक्रवार देर शाम को मेयर पद के 9 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। रोहतक नगर निगम से भाजपा एस.सी. मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामअवतार वाल्मीकि को दिकट दिया था।
फरीदाबाद नगर निगम के प्रवीन जोशी को, सोनीपत नगर निगम से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन को और अम्बाला नगर निगम सीट से सैलजा सचदेवा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
प्रवीन पोपली को हिसार नगर निगम से, करनाल से पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता, पानीपत से प्रदेश कोमल सैनी, सुमन बहमनी को यमुनानगर नगर निगम से चुनाव मैदान में उतारा है। गुरुग्राम से मेयर पद के लिए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिण सदस्य राजरानी मल्होत्रा को टिकट थी है।
रोहतक से पार्षद पद के प्रत्याशियों की ये है लिस्ट…