Sunday, February 15, 2026
Homeदिल्लीBJP नेता रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान...'सड़कों को प्रियंका गांधी के गाल...

BJP नेता रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान…’सड़कों को प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना देंगे,’ कांग्रेस नेताओ ने की कड़ी आलोचना

Delhi News : पूर्व सांसद दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए कालकाजी सीट भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह कालकाजी की सड़कें प्रियंका गांधी के गालों जैसी बना देने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

बिधूड़ी के आपत्तिजनक बयान की कांग्रेस नेताओ ने कड़ी आलोचना है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि  लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी के संदर्भ में दिया बिधूड़ी का बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि महिलाओं के प्रति उनकी ‘घृणित’ मानसिकता को भी दर्शाता है। ये BJP का असली चेहरा है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी भाजपा नेता पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह इसके मालिकों की असलियत है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएगे।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, “यह बेहद शर्मनाक है। वहीं उन्होंन संदीप दीक्षित और अजय माकन पर इसको लेकर निशाना साधा है।

वहीं बिधूड़ी ने सफाई देते हुए कहा कि मैंने कोई विवादित बयान नहीं दिया है। बिधूड़ी ने कहा कि कांग्रेस पहले लालू यादव से कहे कि वह हेमा मालिनी से माफी मांगें।

RELATED NEWS

Most Popular