Wednesday, April 2, 2025
HomeदेशLok Sabha Election 2024: भाजपा की 10वीं सूची जारी, चंडीगढ़ से संजय...

Lok Sabha Election 2024: भाजपा की 10वीं सूची जारी, चंडीगढ़ से संजय टंडन को उतारा मैदान में, किरण खेर का टिकट कटा

Lok Sabha Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है।  सूची में चंडीगढ़ समेत नौ उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया है। चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर की जगह संजय टंडन को टिकट दिया गया है।

यूपी की मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर उम्मीदवार होंगे। जिनका मुकाबला सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल से होगा। वहीं कौशांबी लोकसभा सीट से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद सीट से नीरज त्रिपाठी, बलिया से नीरज शेखर, मछलीशहर से बीपी सरोज और गाजीपुर से पारसनाथ राय चुनाव लड़ेंगे।

वहीं बंगाल की आसनसोल सीट से एसएस अहलूवालिया को टिकट दिया गया है। पहले इस सीट से पहले भोजपुरी गायक पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया गया था। उन्होंने खुद ही टिकट लौटा दिया था।

 

 

 

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular