जींद में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर कार सवार लोगों ने दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। दोनों के शवों को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निर्जन गांव निवासी सतीश (44 वर्षीय) और दिलबाग (50 वर्षीय) का गांव के ही कुछ लोगों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा चल रहा था। मंगलवार रात करीब 11 बजे सतीश व दिलबाग का इसी को लेकर आरोपियों सेझगड़ा हो गया।
इसके बाद गुस्साए आरोपी अपने साथियों के रात 2 बजे के करीब गाड़ी में सवार होकर आए और आते ही सतीश तथा दिलबाग पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसके बाद परिजन दोनों को लेकर जींद के सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतकों के शव जींद के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाए गए हैं।