Friday, August 14, 2026
Homeदिल्लीBJP को बड़ा झटका : पिहोवा से बीजेपी प्रत्याशी कंवलजीत सिंह अजराना...

BJP को बड़ा झटका : पिहोवा से बीजेपी प्रत्याशी कंवलजीत सिंह अजराना ने पार्टी की टिकट लौटाई,जानें क्यों ?

कुरुक्षेत्र के पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पिहोवा से बीजेपी प्रत्याशी कंवलजीत सिंह अजराना ने पार्टी को टिकट वापिस लौटाते हुए विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है ।

वहीं इसको लेकर कंवलजीत सिंह ने हरियाणा के पार्टी अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा कि पिहोवा विधानसभा सीट से टिकट देकर पार्टी ने जो सम्मान प्रदान किया मैं उसके लिए पार्टी का तहेदिल से आभारी हूं। लेकिन पार्टी के कुछ वरिष्ठ और कार्यकर्त्ता मेरे नामांकन का विरोध कर रहे हैं। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए अपना टिकट वापस करता हूं।

बता दें कि अजराना को पूर्व मंत्री संदीप सिंह का टिकट काटकर पिहोवा से मैदान में उतारा गया था। माना जा रहा है कि बीजेपी में स्थानीय स्तर के असंतोष से दुखी होकर उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार किया है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें खूब विरोध झेलना पड़ रहा था।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular