Tuesday, January 13, 2026
Homeदेशहरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणाएं : नौकरियों 10 प्रतिशत आरक्षण...

हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणाएं : नौकरियों 10 प्रतिशत आरक्षण और बिना ब्याज का लोन मिलेगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा की है। प्रदेश में नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सैनी बुधवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में प्रेस वार्ता कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में अग्निवीरों को प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल, माइनिंग, गार्ड, जेल गार्ड और एसपीओ की भर्ती में छूट मिलेगी। अग्निवीर सैनिकों को 5 लाख तक बिना ब्याज का लोन दिया जाएगा। सरकार अग्निवीर सैनिकों को यातायात दुर्घटना में घायल होने पर मुआवजा देगी। सड़क दुर्घटना में घायलों का पूरा खर्च भी सरकार उठाएगी।  अग्निवीरों को प्राथमिकता के आधार पर आर्म्ड लाइसेंस दिया जाएगा।

RELATED NEWS

Most Popular