Saturday, April 20, 2024
Homeहरियाणासोनीपतदेर रात बड़ा हादसा, नहर में गिरी बेकाबू कार, 3 लोगों की...

देर रात बड़ा हादसा, नहर में गिरी बेकाबू कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर

गोहाना। देर रात हरियाणा में बड़ा हादसा होने की खबर आई है। हिसार जिले के हांसी में दिल्ली-हिसार रोड पर पीपला चुंगी के पास रात करीब 11 बजे एक कार सुंदर नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल है। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला। परन्तु तब तक कार सवार चाचा भतीजा समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि एक गंभीर रूप घायल था। पुलिस ने एक घायल समेत शवों को नागरिक अस्पताल पहुँचाया। कार सवार सभी लोग गोहाना के गढ़ी उजालेखांगांव के रहने वाले हैं।

रात
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार, नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतकों के परिजन

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को उपचार हेतु हांसी नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिसार रेफर कर दिया। पुलिस ने रात को तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु नागरिक अस्पताल केशव गृह में रखवाकर मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी। तीनों मृतकों के परिजनों के शनिवार सुबह नागरिक अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप मामले की जांच आरंभ कर दी है।

रात
कार में बिखरा पड़ा मृतकों का सामान

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहाना के गांव गढ़ी उजालेखां निवासी कृष्ण कुमार व उसके भतीजे राकेश तथा मुकेश कुमार ने पंजाब के अबोहर के आसपास गांव में किन्नू के बाग ठेके पर ले रखे थे और लोहड़ी व मकरसंक्रांति पर्व के चलते अपनी कार पर सवार अबोहर से वापस अपने घर जा रहे थे कार कृष्ण कुमार सैनी चला रहा था। बताया गया है कि कार कृष्ण सैनी की थी। और जैसे ही उनकी कार पीपला पुल पर पहुंची तो अचानक से उनकी कार के सामने एक पशु आ गया। और अचानक सामने आए पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित कार नहर में जा गिरी। और कार में सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। नहर में कार गिरने पर राहगीरों ने मामले की सूचना पीपला पुल स्थित पुलिस चौकी को दी और पुलिस कर्मियों ने मामले की सूचना बास पुलिस थाना प्रभारी को दी।

रात
मृतक कार चालक कृष्ण सैनी।

वहीं हादसे की सूचना मिलने पर डीएसपी राज सिंह व बास थाना प्रभारी पवित्र कुमार मौके पर पहुंचे और क्रेन को मौके पर बुलाकर क्रेन की मदद कार को नहर से बाहर निकाला और कार में फंसे चारों युवकों बाहर निकाला परन्तु तब तक कार सवार तीन युवकों की मौत हो चुकी और कृष्ण कश्यप नामक युवक गंभीर रूप से घायल था। मृतक कृष्ण सैनी और राकेश सगे चाचा भतीजा थे जबकि मृतक मुकेश कुमार कृष्ण कुमार का बिजनेस पार्टनर था।

मृतक कृष्ण सैनी की गोहाना सब्जी मंडी के अंदर दुकान है और वह सब्जी मंडी में आढ़त का कार्य करता है। और वह हर साल पंजाब के अबोहर में किन्नू के बाग ठेके पर लिया करता था और वहीं से राजस्थान, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में किन्नू सप्लाई किया करते थे। चारों युवक लोहड़ी व मकरसंक्रांति पर्व के चलते शुक्रवार रात को वापस अपने घर लौट रहे थे कि पीपला पुल पर कार नहर में जा गिरी और तीन युवकों की मौत हो गई। मृतक कृष्ण कुमार सैनी के एक लड़का व मात्र 9 दिन की लड़की है। जबकि राकेश व मुकेश अपने पीछे दो दो लड़कियां व एक एक लड़का छोड़ गये।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular