Tuesday, September 16, 2025
Homeदेशमशहूर अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय का निधन, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के...

मशहूर अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय का निधन, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष थे

मशहूर अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। वह आंत संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। वे 69 साल के थे। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) के चेयरमैन थे।

वहीं PM modi ने उनके निधन पर सोशल मीडिया ‘X’ पर पोस्ट साझा कर देबरॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया है।मोदी ने लिखा, ‘मैं डॉ. देबरॉय को उनकी अंतर्दृष्टि और अकादमिक चर्चा के प्रति उनके जुनून को हमेशा याद रखूंगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

बता दें कि बिबेक देबरॉय का जन्म 25 जनवरी 1955 को मेघालय के शिलांग में हुआ था। देबरॉय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पश्चिम बंगाल के नरेंद्रपुर स्थित रामकृष्ण मिशन विद्यालय से प्राप्त की थी। उन्हें साल 2015 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बनने से पहले देबरॉय पुणे में गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स (जीआईपीई) के चांसलर भी रहे।

RELATED NEWS

Most Popular