Wednesday, September 10, 2025
Homeटेक्नोलॉजीहुंडई ने लॉन्च की क्रेटा EV, भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV

हुंडई ने लॉन्च की क्रेटा EV, भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV

हुंडई मोटर इंडिया ने 17 जनवरी को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी मिड-साइज़ इलेक्ट्रिक SUV क्रेटा EV लॉन्च की। इसकी कीमत ₹17.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, और टॉप वैरिएंट की कीमत ₹19.99 लाख तक जाती है। यह कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV है और भारतीय बाजार में नए इलेक्ट्रिक वाहनों की पेशकश में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कंपनी के अनुसार, क्रेटा EV को एक बार फुल चार्ज करने पर यह 473 किमी तक चल सकती है। साथ ही, यह SUV केवल 7.9 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड हासिल कर सकती है। इसमें लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और 70 से अधिक सुरक्षा फीचर्स मिलेंगे, जो इसे सुरक्षा और तकनीकी दृष्टिकोण से एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।

क्रेटा EV दो बैटरी पैक ऑप्शन्स में उपलब्ध है – 51.4kWh और 42kWh। इसके चार वैरिएंट्स – एग्जीक्यूटिव, स्मार्ट, प्रीमियम और एक्सीलेंस होंगे। इस इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला टाटा कर्व EV, महिंद्रा BE6, MG ZS EV और मारुति ई विटारा जैसी अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों से होगा।

डैशबोर्ड लेआउट में क्रेटा EV और इसके पेट्रोल/डीजल वर्जन में कुछ समानताएँ हैं, जैसे डुअल डिजिटल डिस्प्ले और फिजिकल नॉब्स। हालांकि, इसमें कुछ बदलाव भी किए गए हैं, जैसे कि नया स्टीयरिंग कॉलम और ड्राइव सिलेक्टर के साथ नया स्टीयरिंग व्हील। इसके अलावा, लोअर सेंटर कंसोल में ड्राइव मोड सलेक्टर और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के स्विच भी दिए गए हैं।

क्रेटा EV का डैशबोर्ड ब्लैक और व्हाइट फिनिशिंग के साथ पर्पल एंबिएंट लाइटिंग के साथ आता है, जबकि रेगुलर मॉडल में एम्बर लाइटिंग और ग्रे-व्हाइट कलर की थीम होती है।

RELATED NEWS

Most Popular