Friday, March 20, 2026
HomeदेशLPG गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम साइबर ठगी से रहें सावधान

LPG गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम साइबर ठगी से रहें सावधान

साइबर ठगी ठगी करने के नए नए तरीके अपना रहे हैं। खुशी का मौका हो या कोई आपदा या फिर कोई तीज त्यौहार साइबर ठग अपना जाल बिछाकर ठगी करने से नहीं चुकते। ऐसे ही साइबर ठग आजकल एलपीजी गैस बुकिंग के नाम पर ठगी करने की फिराक में हैं, हमे सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है। पुलिस ने एडवाइजरी के माध्यम से एलपीजी गैस बुकिंग के नाम पर साइबर फ्रॉड को लेकर आमजन को सतर्क रहने की अपील की है।

कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि गैस सिलेंडर की कमी या जल्दी डिलीवरी के लालच में साइबर अपराधी लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। ठग फर्जी वेबसाइट, लिंक और मैसेज के माध्यम से लोगों को धोखा देकर उनसे पैसे ऐंठ रहे हैं। जानकारी में बताया कि साइबर अपराधी “Fast LPG Book-ing” या “Immediate Cylinder Delivery” जैसे मैसेज भेजकर लोगों को आकर्षित करते हैं। इन मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर यूजर को एक फर्जी वेबसाइट पर ले जाया जाता है, जो बिल्कुल असली गैस एजेंसी जैसी दिखाई देती है। इसके बाद बुकिंग के नाम पर एडवांस पेमेंट मांगा जाता है और कई बार ठग UPI, कार्ड डिटेल और OTP जैसी संवेदनशील जानकारी भी हासिल कर लेते हैं। पैसे ट्रांसफर होने के बाद न तो गैस सिलेंडर की डिलीवरी होती है और न ही ठगों से संपर्क हो पाता है।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार की ठगी से बचने के लिए नागरिक केवल अधिकृत गैस एजेंसी या आधिकारिक ऐप के माध्यम से ही बुकिंग करें। किसी भी अनजान लिंक, SMS या वेबसाइट पर भरोसा न करें और एडवांस पेमेंट के नाम पर किसी को पैसे न भेजें। इसके अलावा OTP, UPI PIN, CVV या बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फर्जी ऑफर या सस्ते रेट के लालच में आने से बचें और किसी भी संदिग्ध वेबसाइट पर लॉगिन करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने परिवार के सदस्यों, विशेषकर बुजुर्गों को भी इस प्रकार की साइबर ठगी के बारे में जागरूक करें।

पुलिस अधिक्षक ने कहा कि यदि किसी के साथ ऑनलाइन ठगी होती है तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं। समय रहते की गई शिकायत से ठगी गई राशि को वापस पाने की संभावना बढ़ जाती है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि से बचकर रहें।

RELATED NEWS

Most Popular