Friday, February 13, 2026
Homeहरियाणारोहतकसावधान! साइबर ठगों ने नया पैंतरा इजाद किया, आरटीओ या वाहन चालान...

सावधान! साइबर ठगों ने नया पैंतरा इजाद किया, आरटीओ या वाहन चालान के नाम से मैसेज आए तो लिंक ना खोलें

डिजिटल युग में टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी को आसान बना रही है लेकिन साइबर अपराधी इसी टेक्नोलॉजी का फायदा उठाकर अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। आजकल साइबर ठगों ने ठगी करने का नया पैंतरा चला है।

कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र नीतीश अग्रवाल ने आमजन को साइबर अपराधों के प्रति आगाह करते हुए कहा है कि साइबर ठगों ने ठगी का नया पैंतरा इजाद किया है। उन्होंने बताया कि साइबर ठग किसी भी व्यटसएप ग्रुप में आरटीओ या वाहन चालान के नाम से एप्लीकेशन का लिंक भेजकर अपनी गाड़ी के चालान बारे पता करने के लिए अपील करते हैं। जब भी ग्रुप का कोई भी सदस्य उस लिंक को खोलता है तो उसका मोबाइल फोन हैक हो जाता है और उसके बाद साइबर ठग उसका खाता खाली देते हैं। उसके बाद ठग हैक किए गए मोबाइल फोन से उसके किसी व्हाट्सएप ग्रुप में लिंक भेजते हैं और फिर वही ठगी का खेल खेलते हैं। इस नए पैंतरे में आमजन इसलिए आसानी से फंस जाता है क्योंकि लिंक ग्रुप के सदस्य या जानकार के मोबाइल द्बारा द्बारा भेजा जाता है। पीड़ित समझता है कि अपने ही साथी या जानकार ने लिंक भेजा है जबकि ऐसा लिंक साइबर ठगों किसी जानकार का मोबाइल हैक करके उसके नम्बर से भेजा जाता है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी प्रकार की वित्तीय या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा अपनी शिकायत साइबर क्राइम थाना या आपके संबंधित थाने में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क पर दें सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन को सतर्क और सावधान रहने की जरुरत है। साइबर ठगी से बचने का जागरूकता ही एकमात्र उपाय है।

RELATED NEWS

Most Popular