Monday, July 8, 2024
Homeटेक्नोलॉजीCNG Bike Launched : दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल को लॉन्च, जानें-...

CNG Bike Launched : दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल को लॉन्च, जानें- खूबियां और कीमत

- Advertisment -
- Advertisment -

CNG Bike Launched in India: बजाज कंपनी ने शुक्रवार को पुणे के चाकन प्लांट में दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फ्रीडम 125 CNG नाम दिया है। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।

कंपनी का दावा है कि ये 1 किलो CNG में 115 Km तक दौड़ेगी। इस मोटरसाइकिल की शुरुआती एक्स- शोरूम कीमत 95,000 रुपए है। कंपनी ने इसमें हाइब्रिड CNG टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। ये देश के साथ दुनिया की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल भी है। मोटरसाइकिल में कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं।

इस बाइक को 3 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें NG04 डिस्क LED, NG04 ड्रम LED और NG04 ड्रम शामिल हैं। इसके NG04 डिस्क LED की एक्स-शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपए, NG04 ड्रम LED की एक्स-शोरूम कीमत 1.05 लाख रुपए और NG04 ड्रम की एक्स-शोरूम कीमत 95 हजार रुपए है। बाइक की बुकिंग शुरू हो चुकी हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular