Sunday, August 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन

अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन

श्री रामजन्मभूमि मंदिर अयोध्या के मुख्य पुजारी सतेंद्र दास जी महाराज (87) का बुधवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ पीजीआई में अंतिम सांस ली।  वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक गलियारों और साधु-संतों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार अयोध्या में किया जाएगा। उन्हें स्ट्रोक आने के बाद 3 फरवरी को एसजीपीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया था।

आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर साधु-सताें, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अनेक नेताओं और धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने दुख जताया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि!प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular