Friday, September 20, 2024
HomeदेशAssembly Election : धर्मनगरी से चुनावी रणघोष करेगी भाजपा, 4 अगस्त को...

Assembly Election : धर्मनगरी से चुनावी रणघोष करेगी भाजपा, 4 अगस्त को केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के सभी बड़े नेता जुटेंगे

Assembly Election 2024 : धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर हरियाणा प्रदेश की पहली विधानसभा रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली के बाद ही हरियाणा की 90 के 90 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक रैली का आयोजन 4 अगस्त को सुबह 10 बजे थानेसर अनाज मंडी में किया जा रहा है।

इस रैली को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई है। इस रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित प्रदेश के सभी बड़े नेता शिरकत करेंगे।

राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में रैलियों का आयोजन करने जा रहे है। इन रैलियों का आगाज 4 अगस्त से थानेसर विधानसभा से किया जा रहा है। इस रैली को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस रैली को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई है और कार्यकर्ताओं व नेताओं की डयूटियां भी लगा दी गई है।

इस रैली में थानेसर विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री नई सौगात भी दे सकते है। इसके लिए मुख्यमंत्री से बातचीत भी की जाएगी। इस सरकार का मुख्य लक्ष्य है कि थानेसर का विकास तेजी के साथ किया जाए और लोगों के जीवन सहज और सरल बनाया जा सके। इन तमाम विषयों को लेकर ही सरकार नियमित रुप से योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम कर रही है।

राज्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में कई हजार करोड़ रुपए छोटी और बड़ी परियोजनाओं पर केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से खर्च किया जा चुका है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular