Tuesday, April 29, 2025
Homeखेल जगतअस्मिता हॉकी राज्य लीग प्रतियोगिता : महिला हॉकी टीम का चयन ...

अस्मिता हॉकी राज्य लीग प्रतियोगिता : महिला हॉकी टीम का चयन 9 मार्च को शाहबाद में होगा

हॉकी कुरुक्षेत्र के महासचिव एवं सेवानिवृत हॉकी कोच गुरविन्द्र सिंह ने कहा कि हॉकी हरियाणा की तरफ से नरवाना में अस्मिता हॉकी स्टेट महिला लीग 2024-25 का आयोजन किया जा रहा है। इस राज्यस्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 19 मार्च 2025 तक होगा। इस प्रतियोगिता के लिए कुरुक्षेत्र की टीम का चयन किया जा रहा है।

महासचिव गुरविन्द्र सिंह ने बातचीत करते हुए कहा कि हॉकी हरियाणा द्वारा नरवाना में अस्मिता हॉकी राज्य लीग प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 19 मार्च को होगा। इसमें महिला खिलाड़ियों की सब जूनियर और जूनियर प्रतियोगिताएं होगी। इस प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में हिसार, सोनीपत, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, फतेहबाद, गुरुग्राम और सिरसा की 8 टीमें पहुंचेंगी। इसी तरह जूनियर वर्ग में महिला की हिसार, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, रोहतक, पानीपत, फतेहबाद, भिवानी और जींद की टीमें खेलेंगी।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की सब जूनियर और जूनियर महिला हॉकी टीम का चयन 9 मार्च को सुबह 9 बजे शाहबाद हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा। इन दोनों वर्ग की खिलाड़़ी हॉकी कोच गुरबाज सिंह को दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना सुनिश्चित करेगी। यहां पर ट्रायल लिए जाएंगे और अच्छी टीम का चयन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सब जूनियर वर्ग मेंं 1 जनवरी 2009 और जूनियर वर्ग में 1 जनवरी 2006 की आयुवर्ग की खिलाड़ी ही ट्रायल देने के लिए पहुंचे। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा खेलने वाले खिलाडिय़ों का चयन हॉकी इंडिया नेशनल चैम्पियनशीप 2025 के लिए किया जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular