Saturday, March 14, 2026
HomeहरियाणारोहतकASI संदीप सुसाइड केस : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा-...

ASI संदीप सुसाइड केस : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा- पूरे प्रकरण की हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में होनी चाहिए जांच

रोहतक : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लाढोत गांव पहुंचकर हरियाणा पुलिस के ASI संदीप लाठर की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ASI संदीप लाठर की खबर बहुत दुःखद घटना है।

ASI संदीप के परिजनों से मिलने पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा , दी श्रद्धांजलि
ASI संदीप के परिजनों से मिलने पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा , दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, हरियाणा में हुए दो-दो आत्महत्याओं के इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच होनी चाहिए। सरकार को हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में ये जांच करवानी चाहिए, ताकि कोई भी दोषी बचने नहीं चाहिए और निर्दोषों को फंसाया नहीं जाना चाहिए। प्रदेश सरकार को मृतक के परिजनों से बात कर उनकी संतुष्टि सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही सरकार को परिवार की हरसंभव मदद भी करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-  मुख्यमंत्री नायब सैनी गांव लाढ़ोत पहुंचे, एएसआई संदीप लाठर के परिवार को सांत्वना दी

RELATED NEWS

Most Popular