Thursday, March 19, 2026
HomeदेशArmy Recruitment : जुलाई 2024 में आयोजित सेना भर्ती रैली का परिणाम...

Army Recruitment : जुलाई 2024 में आयोजित सेना भर्ती रैली का परिणाम घोषित, यहां चेक करें

रोहतक : स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक कटारिया ने बताया कि जुलाई 2024 माह में सेना भर्ती कार्यालय द्वारा विभिन्न पदों के लिए आयोजित की गई भर्ती रैली का परिणाम घोषित कर दिया गया है। संबंधित उम्मीदवार सेना के अधिकारिक वेब पोर्टल पर परिणाम देख सकते है।

भर्ती निर्देश कर्नल दीपक कटारिया ने बताया कि इस भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल डयूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन, सिपाही फार्मा एवं सैनिक नर्सिंग सहायक पदों के लिए भर्ती की गई थी। उम्मीदवार भर्ती रैली का परिणाम जानने के लिए सेना के वेब पोर्टल www.joinindianarmy.nic.in में अपना रोल नंबर चेक कर सकते है।

सेना भर्ती कार्यालय द्वारा आयोजित की गई भर्ती रैली के मैरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवार दस्तावेजों के लिए 23 से 25 सितंबर 2024 के बीच स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय मे रिपोर्ट करें। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 01262-253431 एवं 268568 के अलावा हेल्पलाइन नंबर 8901384498 पर संपर्क कर सकते है।

RELATED NEWS

Most Popular