Wednesday, April 1, 2026
Homeरोजगारसेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक...

सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ाई गई

रोहतक : स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक ने बताया कि अग्निपथ योजना तथा रेगुलर एंट्री के तहत रोहतक, झज्जर, सोनीपत व पानीपत जिलों के युवाओं के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि को बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 तक कर दिया गया है। अग्निवीर, जेसीओ एवं अन्य रैंकों की भर्ती के लिए होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए उपरोक्त 4 जिलों के पात्र युवा 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते है।

RELATED NEWS

Most Popular