Friday, August 28, 2026
Homeदिल्लीदिल्ली में सेना भर्ती : हरियाणा के इन जिलों के उम्मीदवार होंगे...

दिल्ली में सेना भर्ती : हरियाणा के इन जिलों के उम्मीदवार होंगे शामिल, देखें डिटेल्स

स्वतंत्र भर्ती कार्यालय दिल्ली कैंट आगामी 27 जुलाई 2024 तक हरियाणा के पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मेवात जिलों और दिल्ली के सभी जिलों के शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए भर्ती रैली आयोजित कर रहा है। यह भर्ती रैली दिल्ली में स्थित बवाना के राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित की जा रही है।

18 जुलाई को गुरुग्राम जिला की फरुखनगर, मानेसर व सोहना तहसील और 19 जुलाई को फरीदाबाद जिला के फरीदाबाद व बल्लभगढ तहसील तथा 20 जुलाई को गुरुग्राम की तहसील पटौदी व मेवात की सभी तहसील के लिए रैली का आयोजन किया जाएगा।

इसी प्रकार 22 जुलाई को पलवल की हथीन तहसील के साथ-साथ साऊथ वेस्ट दिल्ली, 23 व 24 जुलाई को दिल्ली और 25 व 26 जुलाई को हरियाणा व दिल्ली के सभी तहसील के उम्मीदवारों के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन होगा। इसके अलावा 27 जुलाई को उम्मीदवारों का मेडिकल किया जाएगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular