Saturday, August 29, 2026
HomeपंजाबPunjab, गुरमीत सिंह खुडियां ने 11 युवाओं को पशुपालन विभाग में नियुक्ति...

Punjab, गुरमीत सिंह खुडियां ने 11 युवाओं को पशुपालन विभाग में नियुक्ति पत्र सौंपे

Punjab, पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने 11 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। पशुपालन विभाग में भर्ती किए गए इन उम्मीदवारों में सात पशु चिकित्सा निरीक्षक, तीन स्टेनो टाइपिस्ट और एक ग्रेड चार कर्मचारी शामिल हैं।

नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी। गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के केवल 33 महीनों में लगभग 50,000 युवाओं को राज्य के विभिन्न विभागों में नियुक्त किया है।

पंजाब NRI पंजाबियों की शिकायतों का ऑनलाइन समाधान करने वाला पहला राज्य बना

पशुपालन मंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों को पंजाब के विकास और लोगों के कल्याण के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने और पारदर्शी और कुशल तरीके से सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया योग्यता के आधार पर पारदर्शी तरीके से की गई है। इस अवसर पर निदेशक पशुपालन डाॅ. जी एस बेदी और विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular