Saturday, November 22, 2025
Homeहरियाणाविभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं से राज्य स्तरीय पुरस्कारों...

विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं से राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन किए आमंत्रित

Haryana News : हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं से राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए 27 दिसंबर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विभाग द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को अनेक प्रकार के पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है और यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को प्रदान किए जाते हैं।

इन पुरस्कारों में इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, बहन शन्नों देवी पंचायती राज पुरस्कार, लाइफ टाइम अचिवर्स पुरस्कार, सोशल वर्कस अवॉर्ड प्रदान किया जाता है।

इन पुरस्कारों के लिए आवेदन 27 दिसंबर 2024 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय या उपायुक्त कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। इन पुरस्कारों के संबंध में अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा की वैबसाइट https://wcdhry.gov.in/ पर विजिट की जा सकती है।

RELATED NEWS

Most Popular