Saturday, July 6, 2024
Homeहरियाणाअम्बालाअनिल विज बाेले- कांग्रेस के 8500 रुपए खटाखट मिलने के दावे फटाफट...

अनिल विज बाेले- कांग्रेस के 8500 रुपए खटाखट मिलने के दावे फटाफट फट गए

- Advertisment -
- Advertisment -

अम्बाला। हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अम्बाला छावनी अनिल विज ने कहा कि उन्होंने हमेशा काम करने की राजनीति की है, वह और उनके सभी कार्यकर्ता काम करने में विश्वास करते हैं। मगर विपक्षी दल लोगों की भावनाएं भड़काकर, झूठ बोलकर व फरेब कर राजनीति करते है। विज अम्बाला छावनी के मच्छौंडा में 50 लाख रुपए की तैयार होने वाले सब हेल्थ सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) के शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि पहले जो पीएचसी होती थी अब उसका सरकार ने उसका नाम आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर दिया है जिसके निर्माण कार्य का आज शिलान्यास किया गया है।

मंच से विपक्ष पर साधा निशाना

पूर्व मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर मंच से विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में उन्होंने लोगों की जमीनों, किसी दुकान या मकान पर कब्जे नहीं होने दिए और कब्जा कंपनी को अम्बाला छावनी से उखाड़कर फेंका। अब कब्जा कंपनी कहीं पर कब्जा करके दिखाए। पहले पूरे शहर में इनके दलाल झगड़े वाली संपत्ति ढूंढते थे ताकि उनपर कब्जा कर सके, मगर अब यह किसी संपत्ति पर कब्जा करके दिखाए। दस सालों में उन्होंने इस कब्जा कंपनी की कमर तोड़ी है ताकि हमारे शहर के लोग अमन-चैन से रह सकें।

मंच से ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमने कांग्रेस की तरह कभी झूठ की राजनीति नहीं की। कांग्रेस ने पूरे हिंदुस्तान की जनता को बहकाया कि हमें वोट डालों तो लोगों को खटाखट 8500 रुपए महीना मिलेंगे, मगर अब वो फटाफट होकर फट गए हैं। अब परेशान महिलाएं उनके पास चिट्‌ठी लेकर आ रही हैं कि कांग्रेस ने 8500 रुपए देने का वायदा किया था। उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि जहां कांग्रेस व इंडी गठबंधन की सरकार है क्या वहां लोगों को 8500 रुपए बांटे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कांग्रेस ने केवल झूठ बोलने की राजनीति की है। लोगों में झूठा प्रचार किया कि भाजपा संविधान को बदल रही है, हमारे लिए संविधान गीता, रामायण और ग्रंथ साहिब के सामान है। संविधान को सबसे ज्यादा कांग्रेस ने पैरों तले रौंदा है और इन्हें संविधान का नाम लेने का अधिकार नहीं है। इनको संविधान को उठाने का अधिकार नहीं है। इन्होंने सरकारों को तोड़ा और कभी भी सरकार का सम्मान नहीं किया। कांग्रेस ने हमेशा देश को तोड़ा, इन्होंने देश का बंटवारा किया, 1984 में सिखों का कत्लेआम करवाया।

आपकी दुआओं से मैं जिंदा हूं, मैं छोटा सा परिंदा हूं”

पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना काल में वह बीमार हो गए थे और लोगों की दुआओं से ही वह बचकर आए। उन्होंने तब कहा था कि “आपकी दुआओं से मैं जिंदा हूं, मैं छोटा सा परिंदा हूं और कभी ऊंचा उड़ने की ख्वाहिश नहीं की मैंने, तुम्हारी सेवा अधूरे में छोड़ जाता यह सोच शर्मिंदा हूं, मैं धरती का छोटा सा परिंदा हूं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular