Sunday, September 29, 2024
Homeहरियाणाअनिल विज ने गठबंधन टूटने पर चौटाला को दिया जवाब, जानिए क्या...

अनिल विज ने गठबंधन टूटने पर चौटाला को दिया जवाब, जानिए क्या कहा

अंबाला। हरियाणा में भाजपा-जजपा का गठबंधन टूटने के बाद दोनों पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ खुलकर बोल रही हैं। हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हमने 5100 रुपए बुढ़ापा पेंशन मांगी तो भाजपा ने गठबंधन तोड़ दिया। इस पर पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री एवं अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं क्या, कब, क्यों और कैसे हुआ।

टी-पॉइंट पर चाय की चुस्की लेते अनिल विज

टी-पॉइंट पर चाय पीते हुए गया गाना

हरियाणा भाजपा के बड़े चेहरे पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने गुरुवार को अंबाला में टी-पॉइंट पर चाय पीते हुए एक ऐसा गीत गा दिया, जिसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। विज ने BJP-JJP गठबंधन टूटने के सवाल पर गीत गाकर साफ कर दिया कि जजपा के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ना। बल्कि, अब भाजपा नए जोश के साथ फिर से नई कहानी लिखेगी। विज से जब भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने का कारण पूछा गया तो विज ने कहा, ‘क्या, कब, क्यों और कैसे हुआ, इसकी मुझे जानकारी नहीं। छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी, नए दौर में लिखेंगे हम मिलकर नई कहानी, हम हिंदुस्तानी… हम हिंदुस्तानी।’ दरअसल, विज नायब सैनी को नया CM बनाने के कारण कुछ नाराज चल रहे हैं।

सदर टी-पॉइंट पर पहुंचे पूर्व गृहमंत्री अनिल विज के समर्थक

हर आदमी का माल थोड़ी बिक जाता है

विज सदर टी-पॉइंट पर रोजाना की तरह गुरुवार को भी चाय पीने पहुंचे थे। यहां उनसे पूछा गया है कि कांग्रेस पार्टी कह रही है कि उनकी सरकार आने पर महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए दिया जाएगा। इस पर विज ने कांग्रेसियों पर ही सवाल खड़ा कर डाला। विज ने कहा कि यह बात कौन सी कांग्रेस ने कही है? हुड्डा कांग्रेस, सैलजा कांग्रेस या राहुल गांधी की कांग्रेस ने? विज बोले कि हर आदमी का माल थोड़े ही बिक जाता है। उसकी गारंटी भी तो देखी जाती है।

EVM विपक्ष के लिए हमेशा विलेन रही

वहीं, विपक्षी पार्टियों द्वारा EVM को लेकर उठाए गए सवालों पर विज ने कहा है कि हारने वाली पार्टियों के लिए EVM हमेशा ही विलेन रही है। हम ज्योतिष नहीं जानते, लेकिन इन्हीं बातों से पता चल जाता है कि किसकी क्या दुर्गति होने वाली है। विपक्ष द्वारा CAA पर उठाए सवाल पर भी विज ने कहा कि यह कानून है। किसी के चाहने या न चाहने से नहीं होता। अब यह कानून बन गया है।

इधर राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल द्वारा CAA के खिलाफ दिए बयानों पर विज ने कहा कि कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा कर जो बिना दिमाग का काम किया, उसकी भेंट लाखों बेगुनाह चढ़े। जो लोग उस समय से देश के होते हुए भी शरणार्थी बने हुए हैं, उन्हें अब नागरिकता दी जाएगी। इसमें किसी पार्टी के लोगों को क्यों दिक्कत हो रही है। यह तो उन विस्थापितों का हक है जो उन्हें अब मिलने जा रहा है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular