Friday, September 20, 2024
Homeहरियाणा प्रेम विवाह करने से गुस्साए लड़की के परिजनों ने प्रेमी पर किया...

 प्रेम विवाह करने से गुस्साए लड़की के परिजनों ने प्रेमी पर किया हमला 

यमुनानगर। एक युवक ने अपनी पत्नी के भाई और उसके दस बारह साथियों पर डंडों से हमला करके उसे घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर लड़की के भाई को नामजद करते हुए दस बारह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

जानकारी के मुताबिक गांव पंजेटो निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में उसने  प्रेम विवाह किया था। इस दौरान लड़की के परिजन इस प्रेम विवाह से नाराज थे और उससे रंजिश करने लगे थे। जिसके बाद वह अपनी और अपनी पत्नी के साथ चार दिन तक सेफ हाउस में रहे थे। बाद में वह अपनी पत्नी साथ पंजेटो में जाकर रहने लगा था।  गत 18 अगस्त को वह अपने दोस्त अमन व मुकेश के साथ गांव फूंसगढ़ से घर वापस लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में अचानक दस बारह युवकों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान किसी तरह उसके दोस्तों ने उसे आरोपियों से छुड़वाया।

उसने आरोप लगाया कि हमलावारों में उसकी पत्नी का भाई और उसके अन्य दोस्त थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी एक आरोपी को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular