Thursday, September 19, 2024
Homeहरियाणाकरनाल में पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो बदमाशों के बीच...

करनाल में पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली

हरियाणा के करनाल में पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। वहीं दूसरे को भी पुलिस ने भागते हुए दबोच लिया है। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस गिरफ्तार किए गए बदमाश से पूछताछ में जुटी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,  इंद्री रोड पर स्थित गांव सलारू के पास पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। शुक्रवार अलसुबह सवा 3 बजे नहर की पटरी से दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आए। पुलिस ने  जब उन्हे रुकने का इशारा किया तो भागने लगे और गोलियां चलानी शुरू कर दी तो पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की तो बाइक पर बैठे बदमाश के पैर में गोली जा लगी। इसके बाद पुलिस ने उसके भाग रहे दूसरे साथी को भी दबोच लिया। बदमाशों की पहचान ऋषि और जश्न के रूप में हुई है। ऋषि के पैर पर गोली लगी है। दोनों आरोपियों से पुलिस ने 2 पिस्टल और कुछ जिंदा और एक खाली कारतूस, बाइक बरामद की। घायल बदमाश को उपचार के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया।

वहीं मुठभेड़ के बाद पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए है। पुलिस देनों पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है। दोनों को अदालत में पेशकर रिमांड पर लिए लिया जाएगा।

बता दें कि करनाल शहर के प्रख्यात श्री रामचंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल के बाहर बाइक सवार दो बदमाश हवाई फायर कर फरार हो गए थे। बताया जा  रहा इन्ही दोनों आरोपियों ने गोली चलाई थी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular